श्रीमद्भागवत गीता जी के रोचक तथ्य
आज हम श्रीमद्भागवत गीता जी के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे। हो सकता है, आप इनसे परिचित हो लेकिन बहुत से लोग इन तथ्यों से परिचित नहीं होंगे। इनको जानने से पहले महाभारत के युद्ध पर थोड़ा प्रकाश डालना चाहूंगा, महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था। यह वही कुरुक्षेत्र है जो आज हरियाणा का कुरुक्षेत्र है। महाभारत के युद्ध में महाभारत का युद्ध पांडवों और कौरवों के बीच में लड़ा गया था। पांडवों की बात करें तो पांच पांडव थे ,पांच पांडवों के इलावा महाबली कर्ण भी कुंती के ही पुत्र थे परंतु उनको पांडवों में नहीं गिना जाता था। पांच पुत्रों में युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन की माता कुंती थी तथा नकुल और सहदेव की माता माद्री थी। दूसरी तरफ धृतराष्ट्र और गांधारी के 100 पुत्र थे जिनें कौरवों के नाम से जाना जाता है।
अब जानते हैं श्रीमद् भागवत गीता के रोचक तथ्यों के बारे में। श्रीमद्भागवत गीता श्री कृष्ण जी ने अर्जुन जी को सुनाई थी। कब सुनाई थी ? आज से लगभग 7000 वर्श पहले सुनाई थी। क्या आप जानते हैं, कि गीता को श्री कृष्ण जी ने किस दिन सुनाया था? यह दिन रविवार का था और इस दिन एकादशी थी और लगभग 45 मिनट में श्री कृष्ण जी ने गीता को अर्जुन को सुनाया। अब सवाल आता है कि श्री कृष्ण जी ने युद्ध से पहले श्रीमद्भागवत गीता जी का उपदेश अर्जुन को क्यों सुनाया? इसका उत्तर है कर्तव्य से भटके हुए अर्जुन को सिखाने के लिए और आने वाली पीढ़ी को धर्म और ज्ञान सिखाने के लिए उपदेश दिया। वहीं अगर कुल अध्याय की बात करें, श्रीमद्भागवत गीता जी में 18 अध्याय है और 700 श्लोक है, जिन में ज्ञान, भक्ति, कर्म और योग मार्गों की विस्तृत व्याख्या की गई है। इन मार्गों पर चलने से व्यक्ति निश्चित ही परम पद का अधिकारी बन जाता है।
श्रीमद्भागवत गीता जी को अर्जुन के इलावा धृतराष्ट्र और संजय ने सुना था। अर्जुन से भी पहले श्रीमद्भागवत गीता जी का पावन ज्ञान भगवान सूर्य देव को मिला था। यहां यह भी बताते चलें की गीता की गिनती उपनिषदों जेसे धर्म ग्रंथों में की जाती है। गीता महाभारत के अध्याय शांति पर्व का एक हिस्सा है और गीता का दूसरा नाम गीतोपनिषद भी है। गीता का सार है, प्रभु श्री कृष्ण की शरण लेना। अगर बात करें, कितने श्लोक श्रीमद्भागवत गीता जी में कहे गए हैं, तो श्री कृष्ण जी ने 574 श्लोक कहे हैं अर्जुन ने 85 श्लोकों को कहा है, वहीं धृतराष्ट्र ने 1 श्लोक कहा है, संजय ने 40 श्लोक कहे हैं। आशा करता हूं कि यह ज्ञान आपके ज्ञानकोष को बढ़ाएगा।
हरे कृष्णा
0 comments:
Post a Comment